dekhanaa bhii to unhe.n duur se dekhaa karanaa
- Movie: Parchhaiyan (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director: Ghulam Ali
- Lyricist: Hasrat Mohani
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1992, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
देखना भी तो उन्हें दूर से देखा करना
शेवा-ए-इश्क़ नहीं हुस्न को रुस्वा करना
इक नज़र ही तेरी काफ़ी थी कि ए राहत-ए-जाँ
कुछ भी दुश्वार न था मुजह्को शक़-ए-वा करना
उनको याँ आदते आ लेने दे ऐ अब्र-ए-बहार
जिस तरह चाहना फिर बाद में बरसा करना
कुछ समझ में नहीं आता कि ये क्या है 'हसरत'
उनसे मिल कर भी न इज़हार-ए-तमन्ना करना