dekhaa hai sabhii ne chaa.Nd ko use kyaa dekhe.n
- Movie: Dil Ne Pukara
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Shashi Kapoor, Sanjay Khan, Rajshri
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
देखा है सभी ने चाँद को
उसे क्या देखें तुझे देख लिया सब देख लिया -२
देखा है सभी ने ...
नज़रों में यूँ ही नाराज़ी है
पर दिल ही दिल में राजी है
अब दुनिया जो चाहे सोचे
उसे क्या जानें तुझे जान लिया सब जान लिया
देखा है सभी ने ...
होंठों पे आब-ए-हयात लिए
चलती है बहारें साथ लिए
तेरे जैसा हसीं कोई और भी हो
उसे क्या मानें तुझे मान लिया सब मान लिया
देखा है सभी ने ...
कुछ ऐसे दिल ने पुकारा तुझे
जन्नत से ज़मीं पे उतारा तुझे
अब और ख़ुदा के पास है क्या
हम क्या माँगें तुझे माँग लिया सब माँग लिया
देखा है सभी ने ...