dekh lo aavaaz dekar paas apane paaoge
- Movie: Prem Geet
- Singer(s): Anuradha Paudwal
- Music Director: Jagjit Singh
- Lyricist:
- Actors/Actresses: Raj Babbar, Anita Raj
- Year/Decade: 1981, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
देख लो आवाज़ देकर पास अपने पाओगे
आओगे तन्हा मगर तन्हा नहीं तुम जाओगे
दूर रहकर भी तुम्हीं पे रहती है अपनी नजर
बाहों में हम थाम लेंगे जब भी ठोकर खाओगे, देख लो ...
लेना बदले में तुम्हारे गर खुदाई भी मिले
छोड़ देंगे दो जहाँ को जब भी तुम फ़रमाओगे देख लो ...
बेवफ़ाई भी करो तो माफ़ कर देंगे तुम्हें
हम ना वादों से फिरेंगे तुम अगर फिर जाओगे, देख लो ...
Comments/Credits:
% Credits: Satish Subramanian (subraman@cs.umn.edu) % Porky % Preetham Gopalaswamy for pstats (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)