dard\-e\-dil dard\-aashnaa jaane
- Movie: Live In Concert 2 (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director:
- Lyricist: Bahadur Shah Zafar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दर्द-ए-दिल दर्द-आश्ना जाने
और बेदर्द कोई क्या जाने
ज़ुल्फ़ तेरी है वो बला क़ाफ़िर
पूछ मुझसे तेरी बला जाने
कर दिया इक निगाह ने बेख़ुद
चश्म-ए-क़ाफ़िर है क्या ख़ुदा जाने
बेवफ़ा जाने क्या वफ़ा मेरी
बा-वफ़ा हो तो वो वफ़ा जाने
सरफ़राज़ी उसी की है जो 'ज़फ़र'
आपको सबका ख़ाक-ए-पा जाने