daa_im pa.Daa huaa tere dar par nahii.n huu.N mai.n
- Movie: Golden Collection Begum Akhtar (Non-Film)
- Singer(s): Begum Akhtar
- Music Director:
- Lyricist: Ghalib
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दाइम पड़ा हुआ तेरे दर पर नहीं हूँ मैं
ख़ाक़ ऐसी ज़िंदगी पे, कि पत्थर नहीं हूँ मैं
क्यों गदर्इश-ए-मुदाम से घबरा न जाये दिल
इन्सान हूँ, प्याला-ओ-साग़र नहीं हूँ मैं
या रब ज़माना मुझको मिटाता है किस लिये
लौह-ए-जहाँ पे हर्फ़-ए-मुक़र्रर नहीं हूँ मैं
हद चाहिये सज़ा में अक़ूबत के वास्ते
आखिर गुनाह्ग़ार हूँ क़ाफ़िर नहीं हूँ मैं
किस वास्ते अज़ीज़ नहीं जानते मुझे
लाल-ओ-ज़मुर्द-ओ-ज़र-ओ-गौहर नहीं हूँ मैं
रखते हो तुम क़दम मेरी आँखों से क्यों दिरेग
रुतबे में महर-ओ-माह से कमतर नहीं हूँ मैं
करते हो मुझको मन-ओ-क़दम-बोस किस लिये
क्या आसमान के भी बराबर नहीं हूँ मैं
'ग़ालिब' वज़ीफ़ाख़्वार हो, दो शाह को दुआ
वो दिन गये कि कहते थे, नौकर नहीं हूँ मैं
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar