daadii\-ammaa daadii\-ammaa maan jaa_o
- Movie: Gharana
- Singer(s): Asha Bhonsle, Kamal Barot
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Rajendra Kumar, Asha Parekh, Raj Kumar
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ -२
छोड़ो जी ये ग़ुस्सा ज़रा हँस के दिखाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ -२
छोड़ो जी ये ग़ुस्सा ज़रा हँस के दिखाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ
छोटी-छोटी बातों पे न बिगड़ा करो -२
ग़ुस्सा हो तो ठण्डा पानी पी लिया करो
खाली-पीली अपना कलेजा न जलाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ -२
छोड़ो जी ये ग़ुस्सा ज़रा हँस के दिखाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ
दादी तुम्हें हम तो मना के रहेंगे -२
खाना अपने हाथों से खिला के रहेंगे
चाहे हमें मारो चाहे हमें धमकाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ -२
छोड़ो जी ये ग़ुस्सा ज़रा हँस के दिखाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ
कहो तो तुम्हारी हम चम्पी कर दें -२
पियो तो तुम्हारे लिये हुक्का भर दें
हँसी न छुपाओ ज़रा आँखें तो मिलाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ -२
छोड़ो जी ये ग़ुस्सा ज़रा हँस के दिखाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ
हमसे जो भूल हुई माफ़ करो माँ -२
गले लग जाओ दिल साफ़ करो माँ
अच्छी सी कहानी कोई हमको सुनाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ -२
छोड़ो जी ये ग़ुस्सा ज़रा हँस के दिखाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ -२
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/