chhuTe asiir to badalaa hu_aa zamaanaa thaa
- Movie: Devdas
- Singer(s): K L Saigal
- Music Director: Timir Baran
- Lyricist: Kedar Sharma
- Actors/Actresses: Rajkumari, Jamuna, K L Saigal, A H Shor, Raju, Nimo, K C Dey
- Year/Decade: 1935, 1930s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
छुटे असीर तो बदला हुआ ज़माना था
न फूल थे न चमन था न आशियाना था
उजड़ चुका जो छोटा सा आशियाना था
वह मिट चुका है फ़िदा जिसपे एक ज़माना था
वह बाग़ ही ना रहा जिसपे नाज़ था मुझको
वह शाख ही न रही जिसपे आशियाना था
किया असीर मुझे लज्जत-ए-असीर ने जब
वह उड़के दामां में आने का एक बहाना था
न पूछ उजड़े नशेमन की दास्तान न पूछ
थे चार तिनके मगर नाम आशियाना था