chhoTii sii ye duniyaa, pahachaane raasate hai.n
- Movie: Rungoli/ A Colourful Pattern of Life
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Kishore Kumar, Vyjayantimala
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रस्तें हैं
तुम कभी तो मिलोगे, कहीं तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल
छोटी सी ...
हम तो ये समझेंगे हमने एक पत्थर को पूजा
लेकिन तुमको अपने जैसा नहीं मिलेगे दूजा, नहीं मिलेगा दूजा
छोटी सी ये दुनिया ...
सीखा नहीं हमारे दिल ने प्यार में धीरज खोना
आग में जल के भी जो निखारे, है वोही सच्चा सोना, है वोही सच्चा सोना
छोटी सी ये दुनिया ...
दिल की दौलत मत ठुकराओ, देखो पछताओगे
आज चले जाते हो जैसे, लौट के भी आओगे, लौट के भी आओगे
छोटी सी ये दुनिया ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@chandra.astro.indiana.edu)