Browse songs by

chhaa gaye baadal niil gagan par

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


आशा : छा गये बादल नील गगन पर
घुल गया कजरा साँझ ढले

आशा : देख के मेरा मन बेचैन
रैन से पहले हो गैइ रैन
आज ह्रिदय के स्वपन फले
घुल गया कजरा साँझ ढले

रफ़ी : रूप की संगत और एकान्त
आज भटकता मन है शान्त
कह दो समय से थम के चले
घुल गया कजरा साँझ ढले

रफ़ी : छा गये बादल नील गगन पर
घुल गया कजरा साँझ ढले

आशा : अंधियारों की चादर तान
एक होंगे दो व्याकुल प्राण
आज न कोई दीप जले
घुल गया कजरा साँझ ढले

दोनो : छा गये बादल नील गगन पर
घुल गया कजरा साँझ ढले

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Nita Awatramani
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image