chehare se zaraa aa.Nchal jab aapane sarakaayaa
- Movie: Ek Bar Muskuraa Do
- Singer(s): Asha Bhonsle, Mukesh
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Tanuja, Deb Mukherjee, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1972, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : चेहरे से ज़रा आँचल जब आपने सरकाया
दुनिया ये पुकार उठी लो चाँद निकल आया
चेहरे से ज़रा ...
माना के वो हीरा हो मुश्किल से जो हाथ आए
इतना भी न तड़पाओ के जान निकल जाए
छोड़ो जी
आ : ना ना
मु : ये झगड़े
आ : ना ना
मु : छोड़ो जी अब ये झगड़े एक बार मुस्करा दो
तक़दीर है क्या अपनी मैने जो तुम्हें पाया
दुनिया ये पुकार ...
आ : वैसे तो मुझे तुम पर पूरा ही भरोसा है
पर कैसे भुला दूँ मैं आँखों ने जो देखा है
छेड़ोगे
मु : तौबा
आ : दिल तोड़ोगे
मु : तौबा
आ : छेड़ोगे दिल तोड़ोगे एक बार मुस्करा दो
मु : बस इतनी शिक़ायत पर कितना मुझे तड़पाया
दुनिया ये पुकार ...