cha.ndan kii nayyaa pe ho ke savaar gorii
- Movie: Durgesh Nandini
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Ajit, Pradeep Kumar, Beena Roy
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
लता:
चन्दन की नैय्या पे हो के सवार गोरी
करके सिंगार देखो चली उस पार
देखो चली उस पार
कोरस:
चन्दन की नैय्या पे हो के सवार गोरी
करके सिंगार देखो चली उस पार
देखो चली उस पार
चन्दन की नैय्या पे
ल:
दिल में उमंग लिये, अँखियों में रंग लिये
नैना झुकाये चली है कहाँ
हाथों में हार ले के, नैनो में प्यार ले के
गोरी के साजन खड़े हैं जहाँ
को:
गोरी के साजन खड़े हैं जहाँ
ल:
अपने बलमवा की सुन के पुकार गोरी
को:
करके सिंगार देखो ...
ल:
सपनों में खोयी खोयी, दिन को भी सोयी सोयी
राज़ न दिल का बताए सखी
जिया मजबूर हुआ, कुछ तो ज़रूर हुआ
काहे को हम से छुपाए सखी
को:
काहे को हम से छुपाए सखी
ल:
नैना भी दूर कहीं हो गये चार गोरी
को:
कर के सिंगार देखो ...
ल:
दूर नगर पी का, हाल बुरा जी का
रह-रह के शोर मचाये जिया
को:
दूर नगर पी का, हाल बुरा जी का
रह-रह के शोर मचाये जिया
ल:
खेल निराला खेला, दिल में लगाया मेला
पछताए अब गोरी यह क्या किया
को:
पछताए अब गोरी यह क्या किया
ल:
हँसी-हँसी में कैसी हो गयी हार गोरी
को:
करके सिंगार देखो ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar, Abhay Phadnis % Date: 7 Nov 2004 % Series: Latanjali % generated using giitaayan