cha.ndaa chaa.Ndanii me.n jab chamake
- Movie: Mujrim
- Singer(s): Geeta Dutt, Chorus
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: TunTun, Ragini, Kamal Kapoor, Shammi Kapoor, Shobha Khote, Johny Kapoor
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
गी: ( चंदा चाँदनी में जब चमके
क्या हो आ मिले जो कोई छम से
सोचो पूछते हो क्या हमसे ) -२
पहले तो मचलेंगी धीरे धीरे मिल के निगाहें
को: पहले तो मचलेंगी धीरे धीरे मिल के निगाहें
गी: फिर कहीं चल देंगी बाँहों से उलझ कर बाँहें
को: फिर कहीं चल देंगी बाँहों से उलझ कर बाँहें
गी: दिल की बातें दिल वाला ही समझे -२
चंदा चाँदनी में जब चमके
क्या हो आ मिले जो कोई छम से
सोचो पूछते हो क्या हमसे
खिली खिली चाँदनी में सुनेंगे हवाओं के तराने
को: खिली खिली चाँदनी में सुनेंगे हवाओं के तराने
गी: कभी चुप रहेंगे तो कभी कुछ कहेंगे दीवाने
को: कभी चुप रहेंगे तो कभी कुछ कहेंगे दीवाने
गी: दिल की बातें दिल वाला ही समझे -२
चंदा चाँदनी में जब चमके
क्या हो आ मिले जो कोई छम से
सोचो पूछते हो क्या हमसे
खुली खुली आँखों से भी होंगे मतवाले सोये सोये
को: खुली खुली आँखों से भी होंगे मतवाले सोये सोये
गी: दूर पड़े होंगे कहीं सपनों में यूँही खोये खोये
को: दूर पड़े होंगे कहीं सपनों में यूँही खोये खोये
गी: दिल की बातें दिल वाला ही समझे -२
( चंदा चाँदनी में जब चमके
क्या हो आ मिले जो कोई छम से
सोचो पूछते हो क्या हमसे ) -२