chalo tumane kisii ke saath ye ulfat nibhaa_ii to - - Runa Laila
- Movie: non-Film
- Singer(s): Runa Laila
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
चलो तुमने किसी के साथ ये उल्फ़त निभाई तो
मेरा दिल तोड़ कर तुमने नई दुनिया बसाई तो
मुझे इतना बताओ क्या तुम्हारा दिल नहीं तड़पा
मेरी तसवीर अपनी मेज़ से तुमने हटाई तो
नया मौसम हज़ारों रंग ख़ुशियों के बिखेरेगा
करोगे क्या अगर ऐसे में मेरी याद आई तो
ये माना अपने चेहरे पर सजाया है नया चेहरा
किसी सूरत मगर तुमने मुझे सूरत दिखाई तो