Browse songs by

chalii chalii re pata.ng merii chalii re

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


चली-चली रे पतंग मेरी चली रे -२
चली बादलों के पार हो के डोर पे सवार
सारी दुनिया ये देख-देख जली रे
चली-चली रे पतंग ...

यूँ मस्त हवा में लहराए जैसे उड़न खटोला उड़ा जाए -२
ले के मन में लगन जैसे कोई दुल्हन -२
चली जाए साँवरिया की गली रे
चली-चली रे पतंग ...

रंग मेरी पतंग का धानी है ये नील गगन की रानी -२
बाँकी बाँकी है उड़ान है उमर भी जवान
लागे पतली कमर बड़ी भली रे
चली-चली रे पतंग ...

छूना मत देख अकेली है साथ में डोर सहेली -२
है ये बिजली की धार बड़ी तेज़ है कटार
देगी काट के रख दिलजली रे
चली-चली रे पतंग ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image