Browse songs by

chalii ban ke dulhan ... moraa maike me.n jii ghabaraavat hai

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


चली बन के दुल्हन उनसे लागी लगन मोरा मैके में जी घबरावत है
मोरा माने न मन हैं द्वारे सजन मोरा मैके में जी घबरावत है
चली बन के दुल्हन ...

मलके मेहंदी मैं सोलह सिंगार करूँ और सिंदूर से अपनी माँग भरूँ
टीका माथे पे मोहे सुहावत है मोरा मैके में जी घबरावत है
चली बन के दुल्हन ...

दूर का है सफ़र कोई साथी नहीं है अकेली दुल्हन कोई बाराती नहीं
मोहे जाने में अब भय आवत है मोरा मैके में जी घबरावत है
चली बन के दुल्हन ...

शादियाने कहीं सब बजाते चलें गीत पी के मिलन के सुनाते चलें
डोला ससुराल को मोरा जावत है मोरा मैके में जी घबरावत है
चली बन के दुल्हन ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image