chale ham do jan sair ko chale sa.ng chalii hariyaalii
- Movie: Yugpurush
- Singer(s): Kumar Sanu, Udit Narayan
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Manisha, Jackie Shroff, Mohnish, Nana Patekar, Mohan Joshi, Ashwini
- Year/Decade: 1998, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
चले हम दो जन सैर को चले संग चली हरियाली
ऐसी लगे हरी भरी जैसे तेरी मेरी यारी
चले हम दो जन सैर को चले ...
पर्वत के संग खेले झरना झरने के संग डोले तराना
पेड़ के संग जैसे झूला झूलें अपना बचपन सुहाना
कल जो अकेली ज़िंदगी थी आज लगे कैसी प्यारी
चले हम दो जन सैर को चले ...
आज से तो इस दोस्ती में सभी को पीछे हम छोड़ जाएं
छोड़े काहे पीछे किसी को सभी को अपने संग क्यों ना लाएं
दोस्ती अपनी रहे सलामत अपनी है दुनिया सारी
चले हम दो जन सैर को चले ...