chal diyaa dil meraa to.D ke
- Movie: Fifty-Fifty
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
चल दिया दिल मेरा तोड़ के
यूँ अकेला मुझे छोड़ के
याद रखना मगर बेवफ़ा
तुझको भूलेगा न दिल मेरा
सोचती है तमना मेरी
क्यों बसायी थी दुनियाँ मेरी
क्यों बनाया था वो आशियाँ
आज उठता है जिस से धुआँ
दिल न समझे ये तेरी अदा
याद रखना मगर बेवफ़ा
तुझको भूलेगा न दिल मेरा ...
सोचता है ये दिल क्या हुआ
रात पर दिन का धोखा हुआ
फूल ले कर ये काँटे दिये
क्यों सितमगर सितम ये किये
चाहे मुझको तू जितना भुला
याद रखना मगर बेवफ़ा
तुझको भूलेगा न दिल मेरा ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Vijay Kumar