chal di_e de ke Gam ye na sochaa ke ham
- Movie: Son Of India
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Kumkum, Kamaljeet, Sajid
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
चल दिए दे के ग़म ये न सोचा के हम
इस जहाँ में अकेले किधर जाएँगे
ऐसी मंज़िल पे छोड़ा है तुमने हमें
अब सहारा न दोगे तो मर जाएँगे
चल दिए दे के ग़म ...
बिजलियों का न डर था न आँधी का ग़म
खो गए थे मुहब्बत की दुनिया में हम
क्या ख़बर थी कि लुट जाएगा आशियाँ
क्या ख़बर थी कि तिनके बिखर जाएँगे
चल दिए दे के ग़म ...
याद करके तुम्हें रोएँगे उम्र भर
चैन आएगा दिल को न शाम-ओ-सहर
ज़िन्दगी में रहेगी तुम्हारी कमी
दिन गुज़रने को यूँ भी गुज़र जाएँगे
चल दिए दे के ग़म ...