chal bhaag chale.n puurab kii or
- Movie: Kalyug Aur Raamaayan
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Verma Malik
- Actors/Actresses: Manoj Kumar, Prem Chopra, Madhavi, Rajiv Goswami?
- Year/Decade: 1987, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
चल भाग चलें पूरब की ओर
प्यार मेरा ना चोरी कर लें ये पश्चिम के चोर रे -२
( चल भाग चलें ) -२ पूरब की ओर
( गर ये तेरा रंग सलोना ) -२ और ये काले नैन न होते
देख के तुझको पश्चिम वाले आज यूँ बेचैन न होते
राम करे तू हो जाए गोरा भाग जाएँ सब चोर रे
चल भाग चलें ...
( बैठे चारों ओर शिकारी ) -२ रूप का जाल बिछा के
ओ पूरब के भोले पंछी उड़ जा पंख फैला के
( ओ मेरे ) -२ पूनम के चंदा झूठ ये चकोरे रे
चल भाग चलें ...
( अंग दिखा कर जर्मन वाली ) -२ पकड़े तेरी बैंया
पैरिस वाली की ख़ुश्बू से बचना मोरे सैंया
( देख प्यार के ) -२ चोरों को ही पड़ ना जाएँ मोर रे
चल भाग चलें ...