chaa.Nd tuu jab bhii musakuraataa hai
- Movie: Sarhad (Pakistani-Film)
- Singer(s): Noorjahan, Mehdi Hasan
- Music Director: Khurshid Anwar
- Lyricist: Tanvir Naqvi
- Actors/Actresses: Ejaz, Talish, Saloni, Husna, Alauddin
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नू : ( चाँद तू जब भी मुसकुराता है
दिल मेरा डूब-डूब जाता है ) -२
मेरी यादों में वो भी रो-रो कर
रात ग़म की गुज़ारते होंगे
प्यार की वादियों में ग़ुम हो कर
मुझको अक्सर पुकारते होंगे
जब कभी ये ख़याल आता है
दिल मेरा डूब-डूब जाता है
मे : उनकी ज़ुल्फ़ों को छू लिया होगा
मस्त हो कर हवायें आई हैं
गुनगुनाती है रात थम pauseथम के
दूर से यूँ सदायें आई हैं
जैसे कोई मुझे बुलाता है
दिल मेरा डूब-डूब जाता है
नू : चाँद तू जब भी मुसकुराता है
दिल मेरा डूब-डूब जाता है
Comments/Credits:
% Credits: Irfan % Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/ % Series: NOOR-E-TARANNUM % Comments: based on Raag Paha.Di