chaa.Nd nikalegaa jidhar ham na udhar dekhe.nge
- Movie: Durgesh Nandini
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
चाँद निकलेगा जिधर हम न उधर देखेंगे
जागते सोते तेरी राह-ए-गुज़र देखेंगे
इश्क़ तो होँठों पे फ़रियाद न लायेगा कभी
देखने वाले मुहब्बत का जिगर देखेंगे
ज़िंदगी अपनी गुज़र जायेगी शाम-ए-ग़म में
वो कोई और ही होंगे जो सहर देखेंगे
फूल महकेंगे, चमन झूम के लहरायेगा
वो बहारों का समा हम न मगर देखेंगे
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar