birahan ke si.ngaar anuuThe - - Bina Chaudhry
- Movie: non-Film
- Singer(s): Beena Chowdhury
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
बिरहन के सिंगार अनूठे -२
लाल रंग के आँसू हैं ये चोली के गुलबूटे
बिरहन के सिंगार अनूठे
फटे पुराने कपड़े पहने, काँटे बन गये तन के गहने -२
आँखों में चिंगारी हँसती, होंठ हैं रूठे-रूठे -२
बिरहन के सिंगार अनूठे
सेज बिछाई उजली-उजली, पर धरती पे सोती पगली -२
रातें लम्बी नींद अधूरी
रातें लम्बी नींद अधूरी, सपने टूटे-टूटे
हाँ सपने टूटे-टूटे
बिरहन के सिंगार अनूठे
हँस कर रोना, रो कर गाना, आँसू पी कर ग़म को खाना -२
जितने थे सामान प्रीत के सब प्रीतम ने लूटे -२
बिरहन के सिंगार अनूठे -२
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com % Credits: Urzung Khan