bhuulii bisarii chand ummide.n chand fasaane yaad aa_e
- Movie: Mehfil-E-Ghazal (Non-Film)
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director: Mehdi Hasan
- Lyricist: Razi Tirmazi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1982, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
भूली बिसरी चन्द उम्मिदें चन्द फ़साने याद आए
तुम याद आये और तुम्हारे साथ ज़माने याद आये
दिल का नगर आबाद था फिर भी जैसे ख़ाक सी उड़ती रहती थी
कैसे ज़माने ऐ ग़म-ए-दौराँ तेरे बहाने याद आये
हँसने वालों से डरते थे छुप छुप कर रो लेते थे
गहरी गहरी सोच में डूबे तो दीवाने याद आये
ठण्डी सर्द हवा के झोंके आग लगाकर छोड़ गये
फूल खिले शाख़ों पे नये और दर्द पुराने याद आये