bhikshaa de\-de mayyaa pi.ngalaa
- Movie: Bharthari
- Singer(s): Amirbai, Surendra Nath
- Music Director: Khemchand Prakash
- Lyricist: Pt Indra
- Actors/Actresses: Surendra, Mumtaz Shanti, Arun, Kajjan, Sulochana Chaterjee
- Year/Decade: 1944, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

सु : भिक्षा दे-दे मैया पिंगला
जोगी खडा है द्वार मैया पिंगला
अ : जोग उतारो राजा भरतरी
रानी करे है पुकार राजा भरतरी
सु : भिक्षा दे-दे मैया पिंगला
जोगी खडा है द्वार मैया पिंगला
अ : कैसे देखूँ जोग तुम्हारा -२
गाऊँ प्रहर कटार राजा भरतरी
सु : कर्म-लिखी ना मिटे किसे से -२
कर्नहार करतार मैया पिंगला
अ : केसर-चन्दन छोड़ के राजा -२
लीन्ही भभूती धार राजा भरतरी
सु : केसर काया राख बनेगी -२
इसमें कौन सिंगार मैया पिंगला
अ : अलख जगावो महल में राजा -२
दूँगी आँचल डार राजा भरतरी
सु : जोगी तो जंगल के बासी -२
कैसा घर-सनसार मैया पिंगला
अ : दया न आई ओ निरमोही -२
ओ निरमोही छोड़ चले मझधार राजा भरतरी
सु : अलख निरन्जन अलख निरन्जन अलख निरन्जन
अलख निरन्जन अलख निरन्जन अलख निरन्जन
अलख निरन्जन जपो री मैया -२
हो भव-सागर पार मैया पिंगला
सु : भिक्षा दे-दे मैया पिंगला
जोगी खडा है द्वार मैया पिंगला
अ : जोग उतारो राजा भरतरी
रानी करे है पुकार राजा भरतरी
सु : भिक्षा दे-दे मैया पिंगला
जोगी खडा है द्वार मैया पिंगला
