bhiigaa\-bhiigaa pyaar kaa samaa.N
- Movie: Saawan
- Singer(s): Mohammad Rafi, Shamshad Begum
- Music Director: Hansraj Behl
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Helen, TunTun, Jivan, Achala Sachdev, Leela Mishra, Bharat Bhushan, Ameeta
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : भीगा-भीगा प्यार का समाँ
बता दे तुझे जाना है कहाँ बलिए बता दे तुझे जाना है कहाँ
श : चलूँगी तू ले चले जहाँ
कि तेरे बिना जाना है कहाँ बलिया कि तेरे बिना जाना है कहाँ
र : सोच समझ ले बड़ी मुश्किल है प्यार की राहों में -२
श : मुझे डर कैसा मेरी दुनिया है पिया तेरी बाँहों में -२
तुम संग जोड़ी प्रीत की डोरी मैं तो हुई तेरी सजना
कि तेरे बिना जाना है ...
र : मुड़ के न देखें कभी दिलवाले छोड़ी हुई मंज़िल को -२
श : चल ही दिए तो रुकना कैसा अब जो हो सो हो -२
तू है मेरी काया मैं हूँ तेरी छाया जहाँ तू है मैं भी हूँ वहाँ
कि तेरे बिना जाना है ...
दो : भीगा-भीगा प्यार का ...