bhii.D me.n ek ajanabii kaa saamanaa achchhaa lagaa
- Movie: Saadgee (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director: Rafique Husain
- Lyricist: Amjad Islam Amjad
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1997, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
भीड़ में एक अजनबी का सामना अच्छा लगा
सबसे छुपकर वो किसी का देखना अच्छा लगा
सुरमाई आँखों के नीचे फूल से खिलने लगे
कहते कहते कुछ किसी का सोचना अच्छा लगा
दिल में कितने अहद बाँधे थे भुलाने के लिये
वो मिला तो सब इरादे तोड़ना अच्छा लगा
दुश्मन-ए-जाँ है पर 'अमजद' मैं बुरा कैसे कहूँ
जब भी आया सामने वो बेवफ़ा अच्छा लगा