bha.Nare ne khilaayaa phuul
- Movie: Prem Rog
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Suresh Wadkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Narendra Sharma
- Actors/Actresses: Nanda, Padmini Kolhapure, Shammi Kapoor, Tanuja, Rishi Kapoor
- Year/Decade: 1982, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
सु: हूँ -२
भँवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राज-कुँवर
भँवरे तू कहना न भूल फूल तुझे लग जाय मेरी उमर
भँवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राज-कुँवर
हूँ -२
ल: laughs
ल: भँवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राज-कुँवर
भँवरे तू कहना न भूल फूल तेरा इधर-उधर
भँवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राज-कुँवर
वो दिन अब ना रहे
क्या-क्या बिपदा पड़ी फूल पर कैसे फूल कहे
वो दिन अब ना रहे
होनी थी या वो अनहोनी जाने इसे विधाता
छूटे सब सिंगार गिरा गल-हार टूटा हर नाता
शीश-फूल मिल गया धूल में क्या-क्या दुख न सहे
वो दिन अब ना रहे
भँवरे तू कहना न भूल फूल डाली से गया उतर
भँवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राज-कुँवर
सु: सुख-दुख आये जाये जाये
सुख-दुख आये जाये
सुख की भूख ना दुख की चिंता प्रीत जिसे अपनाये
सुख-दुख आये जाये
मीरा ने पिया विष का प्याला विष को भी अमरित कर डाला
प्रेम का ढाई अक्षर पढ़ कर मस्त कबीरा गाये
सुख-दुख आये जाये
भँवरे तू कहना न भूल फूल गुज़रे दिन गये गुज़र
भँवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राज-कुँवर
हूँ -२
ल: ना
ना रे ना
फैली-फूली फुलवारी में भँवरा गुन-गुन गुन-गुन गुन-गुन गुन-गुन गाये
काहे सोवत निंदिया जगाये -२
सु: लाखों में किसी एक फूल ने लाखों फूल खिलाये
मंद-मंद मुस्काये
ल: हाय काहे सोवत निंदिया जगाये
भँवरे तू कहना न भूल फूल तेरा मधुर नहीं मधुकर
भँवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राज-कुँवर
सु: भँवरे तू कहना न भूल फूल मेरा सुंदर सरल सुघड़
ल: भँवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राज-कुँवर
सु: फूल मेरा सुंदर सरल सुघड़
ल: फूल को ले गया राज-कुँवर
सु: फूल मेरा सुंदर सरल सुघड़ -२