bhagavaan tumhaarii duniyaa me.n kyuu.N
- Movie: Aanbaan
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Husnlal-Bhagatram
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Ajit, Pran, Ulhas, Usha Kiran, Mahipal
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
भगवान तुम्हारी दुनिया में क्यूँ दिल ठुकराए जाते हैं
क्यूँ चाहने वालों के अरमाँ मिट्टी में मिलाए जाते हैं
क्यूँ इस बेदर्द ज़माने में लाखों ही महल आशाओं के
हर रोज़ बनाए जाते हैं हर रोज़ मिटाए जाते हैं
होती है बुराई की पूजा इस तेरी अन्धी दुनिया में
और नेक इन्साँ आँसू की तरह नज़रों से गिराए जाते हैं
ओ जीवन बग़िया के माली तेरी बग़िया की यह रीत है क्या
जो फूल खिले सेहरे के लिए अर्थी पे चढ़ाए जाते हैं
भगवान तुम्हारी दुनिया ...
Comments/Credits:
% Credits: This lyrics were printed in Listeners' Bulletin Vol #94 under Geetanjali #84