beniyaaz\-e\-sahar ho ga_ii - - Shobha Gurtu
- Movie: non-Film
- Singer(s): Shobha Gurtu
- Music Director: Shobha Gurtu
- Lyricist: Ganesh Bihari 'Tarz'
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
बेनियाज़-ए-सहर हो गई,
शाम-ए-ग़म हो गई
एक नज़र क्या इधर हो गई,
अजनबी हर नज़र हो गई
ज़िंदगी क्या है और मौत क्या,
शब हुई और सहर हो गई
उनकी आँखों में अश्क़ आ गए,
दास्तां मुख़्तसर हो गई
चार तिनके हि रक पाए थे,
बिजलियों को ख़बर हो गई
चिढ़ गई किसके दामन की बात,
ख़ुद-ब-ख़ुद आँख तर हो गई
उनकी मह्फ़िल से उठकर चले,
रोश्नी हमसफ़र हो गई
'तर्ज़' जब से छूटा कारवां,
ज़ीस्थ गर-ए-सफ़र हो गई
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar% Date: 10/26/1996