bas ek hii sur me.n, ek hii lay me.n
- Movie: Bol Re Papiharaa
- Singer(s): Gulzar
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
बस एक ही सुर में, एक ही लय में
सुबह से देख-देख कैसे बरस रहा
है उदास पानी
फुहार के मलमली दुपट्टे से
उड़ रहे हैं
तमाम मौसम टपक रहा है
पलक-पलक रिस रही है ये
कायनात सारी
हर एक शय भीग-भीग कर
कैसी बोझल सी हो गयी है
दिमाग की गीली-गीली सोचों से
भीगी-भीगी उदास यादें
टपक रही हैं
थके-थके से बदन में
बस धीरे-धीरे साँसों का
गरम दूबन(?) चल रहा है
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@ndsun.cs.ndsu.nodak.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)