bahut hasii.n hai.n tumhaarii aa.Nkhe.n
- Movie: Aadhi Raat Ke Baad
- Singer(s): Mohammad Rafi, Suman Kalyanpur
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Ragini, Shailesh Kumar, Agha, Sajjan, Ulhas, Murad
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : बहुत हसीं हैं तुम्हारी आँखें कहो तो मैं इनसे प्यार कर लूँ
ल : बड़ा है धोखा तेरी नज़र में मैं किस तरह ऐतबार कर लूँ
र : ये भीनी भीनी हवा की ख़ुश्बू महक है तेरे ही तन बदन की
ल : स.म्भल के बोलो चटक ना जाए कोई नवेली कली चमन की
र : मेरी कली तुम अगर कहो तो मैं ज़िन्दगी को बहार कर लूँ
बहुत हसीं हैं ...
ल : हज़ार बातें हैं ऐसी दिल में जो रुक गईं हैं ज़ुबां पे आके
र : जो बात लब पे मचल रही है वो आज कह दूँ नज़र मिला के
ल : किसी के होके ये चैन खो के मैं दिल को क्यूँ बेक़रार कर लूँ
बहुत हसीं हैं ...
ल : गिनों ना अब धड़कनें हमारी ना और लो इम्तेहाँ हमारा
र : इसे ना समझो तुम आजमाइश यही तो उल्फ़त का इशारा
ल : अगर ये सच है तो मरते दम तक मैं आपका इंतज़ार कर लूँ
बहुत हसीं हैं ...