badanasiibii kaa gilaa ai dil\-e\-naashaad na kar
- Movie: Bewafaa
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Alla Rakha
- Lyricist: Sarshar Sailani
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Nargis, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
बदनसीबी का गिला ऐ दिल-ए-नाशाद न कर
हाय फ़रियाद न कर
हर घड़ी ऐश का सामान कहाँ रहता है
ज़िंदगी भर कोई महमान कहाँ रहता है
ग़म बड़ी चीज़ है इस चीज़ को बरबाद न कर
रोने वाले तेरे रोने पे हँसी आती है
जो घड़ी बीत गयी वो भी कभी आती है
जब वो ज़िन्ना नहीं तब से तो उन्हें याद न कर
ये तेरा अश्क़ बहाना कभी और आहें भरना
प्यार की रित नहीं प्यार को रुसवा करना
घुट के मर जा मगर ऐ दिल कभी फ़रियाद न कर
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar