bach ke balam kahaa.N jaa_oge
- Movie: Naya Andaaz
- Singer(s): Shamshad Begum
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: Jaan Nisar Akhtar
- Actors/Actresses: Kishore Kumar, Meena Kumari
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

बच के बलम कहाँ जाओगे
हमें तुम पीछे पीछे पाओगे
आज तो सैंया मोरा ज़माना
जाए न खाली मेरा निशाना
मारूँगी तिरछी नजरिया
छोड़ूँ न तोहे साँवरिया
बच के बलम कहाँ जाओगे ...
प्रीत कजरा नैन में डोले
मन में जवानी खाए झकोले
ठहरे न सिर पे चुन्दरिया
छोड़ूँ न तोहे ...
जाओगे कैसे मोड़ के बैंया
तुम से लड़ूँगी आज मैं सैंया
देखेगी सारी नगरिया
छोड़ूँ न तोहे ...
