baabuu lo chal gayaa naa jaaduu nazaro.n kaa
- Movie: Khel Khiladi Ka
- Singer(s): Kavita Krishnamurthy, A R Rahman, S P Balasubramaniam
- Music Director: A R Rahman
- Lyricist: Mehboob
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1996, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अइ अइ अइ अइ
बाबू लो चल गया ना जादू नज़रों का
babyकह ही दिया ना तूने दीवाना
देखो इल्ज़ाम चाहत का हम पे नहीं
ज़रा सच-सच बताना भले आदमी
ये तो कहती है हर मनचली नाज़नीं
आशिक़ों को जगाता है ये हुस्न ही
दिल में धुक-धुक होने लगी
धड़कनें कुछ-कुछ कहने लगीं
बाबू लो चल गया ना जादू नज़रों का
babyकह ही दिया ना तूनें दीवाना
आयें चाहें कितने ही ग़म बस हो तेरा साथ सनम
मेरी ख़ुशियाँ तुझपे निछावर कर दूँ सारी तेरी क़सम
प्यार के रास्ते हो गये रोशन जल उठी है वफ़ा की अगन
अब तो बुझने ना पाये शमा प्यार की
प्यार ही है दवा तेरे बीमार की
एक दूजे से रूठे हों दोनों कभी आने पाये न ऐसी घड़ी
बाबू लो चल गया ना जादू नज़रों का
babyकह ही दिया ना तूनें दीवाना
देखो इल्ज़ाम चाहत का हम पे नहीं
ज़रा सच-सच बताना भले आदमी
ये तो कहती है हर मनचली नाज़नीं
आशिक़ों को जगाता है ये हुस्न ही
दिल में धुक-धुक होने लगी
धड़कनें कुछ-कुछ कहने लगीं
रूप तेरा रंग तेरा जैसे सोना चाँदी है
दिल ये तेरा हीरे जैसा प्यार तेरा मोती-मोती है
प्यार कि मंज़िल मिल गई हमको जबसे मिली है मोहब्बत तेरी
तेरी बाँहों में गुज़रेगी ये ज़िंदगी हम करेंगे सदा अब तेरी बंदगी
मेरा दिन है सनम अब ये सूरत तेरी मेरी रातें हैं ज़ुल्फ़ें तेरी
बाबू लो चल गया ना जादू नज़रों का
babyकह ही दिया ना तूनें दीवाना
देखो इल्ज़ाम चाहत का हम पे नहीं
ज़रा सच-सच बताना भले आदमी
ये तो कहती है हर मनचली नाज़नीं
आशिक़ों को जगाता है ये हुस्न ही
दिल में धुक-धुक होने लगी
धड़कनें कुछ-कुछ कहने लगीं
बाबू लो चल गया ना जादू नज़रों का
babyकह ही दिया ना तूनें दीवाना
Comments/Credits:
% Comments: Dubbed From Telugu: Super Police, starring Venkatesh, Nagma % The same tune was reused in Rangiilaa's yaaro sun lo zaraa