aur nahii.n kuchh tumase kahanaa ... jiivan saathii saath me.n rahanaa
- Movie: Amrit
- Singer(s): Anuradha Paudwal, Manhar Udhas
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Smita Patil, Rajesh Khanna, Zarina Wahab, Pallavi Joshi
- Year/Decade: 1986, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
और नहीं कुछ तुमसे कहना
जीवन साथी जीवन साथी जीवन साथी साथ में रहना
और नहीं कुछ ...
दीप नहीं तो कैसी ज्योती सीप नहीं तो कैसा मोती
चाँद बिना क्या चाँदनी होती
है रात से दिन दिन से है रैना
जीवन साथी जीवन साथी ...
सीता के बिन राम अधूरा राधा के बिन श्याम अधूरा
एक अकेला नाम अधूरा
तुम ही कहना ये सच है ना
जीवन साथी जीवन साथी ...
कुछ देखूं जब मैं तुममें देखूं
छोड़ के मैं सब कुछ तुमको देखूं
जब देखूं मैं तुमको देखूं
और न देखें कुछ ये नैना
जीवन साथी जीवन साथी ...
रख दो प्यार का नाम किनारा
हम मौजें ये जीवन धारा
बहता जाये ये जग सारा
मुझसे अलग हो के मत रहना
जीवन साथी जीवन साथी ...