aur kitane Gam uThaa_e aadamii
- Movie: Jyot Jale
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Basant Prakash
- Lyricist: Govind Munees
- Actors/Actresses: Nirupa Roy, Abhi Bhattacharya, Tarun Bose, Pardesi, Mahavir, Kundan
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
और कितने ग़म उठाए आदमी
क्यूँ जिए जब जी न पाए आदमी
और कितने ग़म उठाए ...
राह भूले जब मुसाफ़िर सामने तूफ़ान आए
हर क़दम के साथ मंज़िल और उससे ( दूर जाए ) -२
टूट कर क्यूँ गिर न जाए आदमी
क्यूँ जिए जब जी न पाए ...
एक सपने के लिए इस ज़िन्दगी को वार बैठे
दांव पर सब कुछ लगाया और बाज़ी ( हार बैठे ) -२
दर्द ये किसको सुनाए आदमी
क्यूँ जिए जब जी न पाए ...