are dene vaale ... gariibo.n kii qismat me.n ronaa hii ronaa
- Movie: Meena Bazar
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Husnlal-Bhagatram
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Kuldeep, Nargis, Shyam, Om Prakash, Kanhaiyalal, Gop, Sapru
- Year/Decade: 1950, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अरे देने वाले यह क्या ज़िन्दगी दी
किसी को हँसी दी किसी को ख़ुशी दी
गरीबों की क़िस्मत में ( रोना ही रोना ) -२
तड़पते हैं हम हँस रहा है ज़माना
जो पूछो तो ये है हमारा फ़साना
गरीबों की क़िस्मत ...
हाँ ज़माने ने जब हमको ठोकर लगाई
तो टूटे हुए दिल से आवाज़ आई
गरीबों की क़िस्मत ...
मेरे आँसुओं उसके कूचे में जाना
मेरा हाल पूछे तो ये कह सुनाना
गरीबों की क़िस्मत ...