apanii nazar se duur wo unakii nazar se duur ham
- Movie: Bazaar
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: Shyamsunder
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Kukku, Nigar, Shyam, Yaqub, Gop
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र: अपनी नज़र से दूर वो -२
उनकी नज़र से दूर हम
ल: तुम ही बताओ क्या करें
मजबूर तुम मजबूर हम
तुम ही बताओ क्या करें
र: बुझ गया प्यार का चराग़
दिल का जहाँ उजड़ गया
प्यार में हम तो लुट गये
आपका क्या बिगड़ गया -२
ल: इससे बड़ी सज़ा है क्या -२
तुमसे हैं दूर दूर हम
तुम ही बताओ क्या करें
ख़ाब में आओ एक बार
ज़ख़्म-ए-जिगर दिखायें हम
तुम हमें बेवफ़ा कहो
लब ना मगर हिलायें हम -२
आँसू टपक के ये कहें -२
मजबूर तुम मजबूर हम
तुम ही बताओ क्या करें
र: साथी नहीं कोई मेरा
और कोई राज़दाँ नहीं
ऐसा लुटा है क़ाफ़िला
कदमों का भी निशाँ नहीं -२
ल: इतना ही याद है हमें -२
लुट गये बेक़ुसूर हम
तुम ही बताओ क्या करें
मजबूर तुम मजबूर हम
तुम ही बताओ क्या करें