apanii naakaamii se mujhako kaam hai
- Movie: Subah Ka Tara
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Noor Lucknowi
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Jayshree, Neelam Bai, Baby Rajshree
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अपनी नाकामी से मुझ को काम है
हो उन्हें राहत हमें आराम है
दिल हमारा और नहीं कुछ इख़्तियार
हाय मजबूरी इसी का नाम है
दिल की उल्झन में पता चलता नहीं
हम कहाँ हैं सुबह है या शाम है
हम तड़पते हैं नहीं उन को ख़बर
क्या मुहब्बत का यही अंजाम है
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar