apanii maa.N hai duniyaa kii sabase achchhii maa.N
- Movie: Vaastav/ The Reality
- Singer(s): Chorus, Shankar Mahadevan
- Music Director: Rahul Ranade
- Lyricist: Gautam Joglekar
- Actors/Actresses: Namrata Shirodkar, Sanjay Dutt
- Year/Decade: 1999, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अपनी माँ है दुनिया की सबसे अच्छी माँ
इसकी ममता के साए में हम बढ़ते जाएं आगे आगे आगे
अपनी माँ है ...
अपने खून पसीने से जिसने लगा के सीने से
हमें जीवन अमृत पिलाया हमें इतना काबिल बनाया
वो अपनी माँ अपनी माँ है ...
अपनी खुशी के सपने लिए हर साँस है जिसकी अपने लिए
हमको जिसका अभिमान है जो अपनी सही पहचान है
वो अपनी माँ अपनी माँ है ...
आज खिन्न दुखियारी क्यूं है माँ
आज यूं हारी हारी क्यूं है माँ
तेरे आँसुओं के खारेपन में ये कड़वाहट कैसे आई
शायद हमीं हैं जिसने तेरी ऐसी हालत बनाई
बहुत हुआ अब जाग ऐ हिन्दुस्तानी
मुस्कान माँ की तुझे है वापस लानी
भाई भाई के खून का प्यासा क्यूं है
मज़हब की कैसी है ये कपट कहानी
मेहनत और प्रेम का मंत्र घोष
इक दूजे में ये जगाओ होश
हाथ जोड़ ये विनती कर रही तेरी दुलारी माँ
तेरी भारत माँ अपनी माँ है ...