apane ki_e pe ko_ii pashemaan ho gayaa
- Movie: Mehndi
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Khumar Barabankwi
- Actors/Actresses: Ajit, Veena, Kumar, Jayshree
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अपने किए पे कोई पशेमान हो गया
लो और मेरी मौत का सामान हो गया
आख़िर को रंग लाईं मेरी बेगुनाहियाँ
मुझको सता के वो भी परेशान हो गया
लो आज मेरी मौत ...
क्या राज़ है कि आँख मिला ली हुज़ूर ने
क्यों आज मुझ ग़रीब पे एहसान हो गया
लो आज मेरी मौत ...
ये बहकी-बहकी बातें ये बज़्म ये अदा
ये आज क्या तुझे अरे नादान हो गया
लो आज मेरी मौत ...