Browse songs by

a.Nkhiyo.n me.n chhoTe\-ChhoTe sapane sajaa_ike

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


अँखियों में छोटे-छोटे सपने सजाइके
बहियों में निंदिया के पंख लगाइके
चँदा में झूले मेरी बिटिया रानी
चाँदनी रे झूम, हो, चाँदनी रे झूम ...

यही तो कली है प्यारी मेरी सारी बगिया में
मैंने यही मोती पाया जीवन नदिया में
ममता लुटाऊं ऐसी मच जाए धूम
चाँदनी रे झूम, हो, चाँदनी रे झूम ...

निंदिया के संग-संग राजा कोई आएगा
बिंदिया लगाएगा रे माला पहनाएगा
लेगा फिर प्यारे-प्यारे मुखड़े को चूम
चाँदनी रे झूम, हो, चाँदनी रे झूम ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Rajiv Shridhar  
% Date: 07/27/1995
% Credits: K.K. Balakrishnan  
%          Arun Verma 
%          Ashok Dhareshwar (ADhareshwar@worldbank.org)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image