a.Nkhiyaa.N milaa ke bhaaganaa naa
- Movie: Jeewan/ Bahaar
- Singer(s): Nirmala Devi
- Music Director: Naushad
- Lyricist: D N Madhok
- Actors/Actresses: Anwar, Badri Prasad, Nirmala, Mehtab, Vasti
- Year/Decade: 1944, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अँखियाँ मिला के भागना ना
तेरे बिना चैन कहाँ पाऊँगी
छोड़ के ये घर कहाँ जाऊँगी
सुन्दर सपना टूट न जाए
साथ दिलों का छूट न जाए
इस निन्दिया से जागना ना
घड़ियाँ जुदाई की न आएँ अब
एक दूसरे में बस जाएँ अब
बिरह के दुख सह न सकूँगी
रोऊँगी कुछ कह न सकूँगी
इस निन्दिया से जागना ना
अँखियाँ मिला के ...
Comments/Credits:
% Credits: This lyrics were printed in Listeners' Bulletin Vol #38 under Geetanjali #28