a.nga.Daa_ii terii hai bahaanaa
- Movie: Rattan
- Singer(s): Manju
- Music Director: Naushad
- Lyricist: D N Madhok
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1944, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अंगड़ाई तेरी है बहाना
साफ़ कह दो कि जाना, जाना
तेरी उठती जवानी पुकारे
तेरा यौवन किसी को ललकारे
दिल की धक-धक
दिल की धक-धक ये कह रही है
चोरी-चोरी बलम ज़रा आना
झूठी निंदिया आँखों में छा रही है
याद पिया प्यारे की आ रही है
वो जो नस-नस में
वो जो नस-नस में बस रहें हैं
ये अदायें उन्हें भी दिखलाना
मन-मन हमें न गालियाँ दो
लो चली मैं यहाँ से अजी ओ-ओ
कोई कब-तक
कोई कब-तक ऐसों के पास आये
जिनके दिल में औरों का हो ठिकाना