aisaa ko_ii zi.ndagii se vaadaa to nahii.n thaa
- Movie: Vaadaa (Non-Film)
- Singer(s): Roop Kumar Rathod
- Music Director: Amjad Ali Khan
- Lyricist: Gulzar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 2001, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ऐसा कोई ज़िंदगी से वादा तो नहीं था
तेरे बिना जीने का इरादा तो नहीं था
ऐसा कोई ...
ओ तेरे लिए रातों में चाँदनी उगाई थी
क्यारियों में खुश्बू की रोशनी लगाई थी
जाने कहां टूटी है डोर मेरे ख्वाब की
ख्वाब से जागेंगे सोचा तो नहीं था
ऐसा कोई ...
ओ शामियाने शामों के रोज़ ही सजाए थे
कितनी उम्मीदों के मेहमां बुलाए थे
आके दरवाज़े से लौट गए हैं
यूं भी कोई आएगा सोचा तो नहीं था
ऐसा कोई ...