ai zi.ndagii gale lagaa le
- Movie: Sadma
- Singer(s): Suresh Wadkar
- Music Director: Ilayaraja
- Lyricist: Gulzar
- Actors/Actresses: Sridevi, Kamal Haasan
- Year/Decade: 1983, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ऐ ज़िंदगी गले लगा ले - २
हमने भी तेरे हर इक ग़म को
गले से लगाया है - है ना
ऐ ज़िंदगी ...
(हमने बहाने से, छुपके ज़माने से
पलकों के परदे में, घर कर लिया ) - २
तेरा सहारा मिल गया है ज़िंदगी
ल ... ल ...
तेरा सहारा मिल गया है ज़िंदगी
ऐ ज़िंदगी ...
(छोटा सा साया था, आँखों में आया था
हमने दो बूंदो से मन भर लिया ) - २
हमको किनारा मिल गया है ज़िंदगी, ल ... ल ...
हमको किनारा मिल गया है ज़िंदगी
ऐ ज़िंदगी ...
Comments/Credits:
% Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)