ai mere dil\-e\-naadaa.n, tuu Gam se na ghabaraanaa
- Movie: Tower House
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Asad Bhopali
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ऐ मेरे दिल-ए-नादां
तू ग़म से न घबराना
एक दिन तो समझ लेगी
दुनिया तेरा अफ़साना
ऐ मेरे दिल-ए-नादां...
अरमान भरे दिल में
ज़ख्मों को जगह दे दे
भड़के हुए शोलों को
कुछ और हवा दे दे
बनती है तो बन जाए
ये ज़िन्दगी अफ़साना
ऐ मेरे दिल-ए-नादां...
फ़रियाद से क्या हासिल
रोने से नतीजा क्या
बेकार हैं ये बातें
इन बातों से होगा क्या
अपना भी घडी भर में
बन जाता है बेगाना
ऐ मेरे दिल-ए-नादां...
Comments/Credits:
% Credits: rec.music.indian.misc % Kunal N Taravade (taravade@shark.ecn.purdue.edu) % Prashant Kulkarni (praskulk@engin.umich.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)