Browse songs by

ai dil kise sunaa_uu.N ye dukh bharaa fasaanaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ऐ दिल किसे सुनाऊँ ये दुख भरा फ़साना -२
रोती रही मोहब्बत हँसता रहा ज़माना
ऐ दिल किसे सुनाऊँ ये दुख भरा फ़साना

जिस दिन से वो ख़फ़ा है तक़दीर भी ख़फ़ा है -२
तक़दीर भी ख़फ़ा है
कितना बदल गया है मेरे लिये ज़माना -२

रोती रही मोहब्बत हँसता रहा ज़माना
ऐ दिल किसे सुनाऊँ ये दुख भरा फ़साना

रो-रो के कह रही है उनसे मेरी मोहब्बत -२
उनसे मेरी मोहब्बत
दुनिया बदल गई है तू भी बदल न जाना -२

रोती रही मोहब्बत हँसता रहा ज़माना
ऐ दिल किसे सुनाऊँ ये दुख भरा फ़साना

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image