ai chaa.Ndanii terii chaahate.n
- Movie: Tu Hi Mera Dil
- Singer(s): S P Balasubramaniam
- Music Director: A R Rahman
- Lyricist: P K Mishra
- Actors/Actresses: Meenakshi Seshadri, Prabhu, Ramesh Arvind
- Year/Decade: 1995, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ऐ चाँदनी तेरी चाहतें दिल से नहीं छूट रहीं
साँसों में है तेरी आरज़ू साँसें नहीं टूट रहीं
तू है मेरी जान-ए-जहाँ इतना न भूल जाना
तेरे बिना जान-ए-वफ़ा जाऊँ तो जाऊँ कहाँ
चाहती हो तुम किसे इक बार बोल दो तुम
किस ने है तेरा दिल लिया इतना तो बता दो तुम
जान-ए-वफ़ा जान-ए-वफ़ा जीना कहाँ ये तो बता
हमदम मेरी क़िस्मत मेरी किस बात से रूठ गई
देख ले तू एक नज़र ऐ मन के मीत सुन ले
ज़िंदगी तेरे नाम है गाती है प्रीत सुन ले
तेरे प्यार में तेरे प्यार में दिल जल रहा मेरा प्यार में
पहले से ही जो लुट चुका तू फिर क्यूँ लूट रही
Comments/Credits:
% Comments: Dubbed From Tamil: Duet