ab Gam ko banaa le.nge jiine kaa sahaaraa
- Movie: Nirmohi
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: P N Rangeen
- Actors/Actresses: Sajjan, Nutan, Pt Amarnath, Raj Mehra
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अब ग़म को बना लेंगे जीने का सहारा
दिल टूट गया छूट गया साथ हमारा
अब ग़म को बना लेंगे
हम दूर चले जाएँगे दुनिया से तुम्हारी
रोकेगा ना अब कोई भी ये कश्ती हमारी
उमड़ी हुई लहरों को बनाया है किनारा
अब ग़म को बना लेंगे ...
उम्मीद रहेगी न अब अरमान रहेंगे
सपने भी न आकर कभी मेहमान रहेंगे
भूले हैं न भूलेंगे मगर नाम तुम्हारा
अब ग़म को बना लेंगे जीने का सहारा
दिल टूट गया छूट गया साथ हमारा
Comments/Credits:
% Transliterator: Nimish Pachapurkar % Date: 14 Jun 2003 % Series: LATAnjali % generated using giitaayan